इंदौर. मना करने के बाद भी पत्नी अपनी मौसी के घर शादी में चली गई, इसी बात से नाराज होकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन शादी से लौटे तो उसे फंदे पर लटका पाया। मृतक की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। चंदन नगर पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।
जांच अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मो. फईम निवासी बजरन कॉलोनी है। वह अभी गीता नगर क्षेत्र में पत्नी के साथ किराए का मकान लेकर रह रहा था। कल फईम की पत्नी की मौसी के यहां शादी थी, वहां पत्नी जाने का कह रही थी, लेकिन उसने उसे जाने से मना किया था। उसके जबरन शादी में जाने से नाराज होकर उसने सुसाइड कर लिया।
भाई फिरोज ने बताया कि फईम ने पत्नी के साथ विवाद होने से दुखी होकर फांसी लगाई है। उसकी अभी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। देर रात परिजन और पत्नी घर लौटे तो अंदर से फाटक लगा हुआ था, जब खिड़की से देखा तो फईम फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजनों की चीख निकल गई। आवाज सुन पड़ोसी भी जाग गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई।